icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274304

नाबालिग का अपहरण कर हत्या की खुलासा,

Padrauna, Uttar Pradesh:नाबालिग का अपहरण कर हत्या की खुलासा, कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोपाल बिरैचा से एक नाबालिग लडके उम्र करीब 12 वर्ष के अपहरण/गायब होने के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 128/2026 पंजीकृत किया गया। अपृहत की बरामदगी व अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्ष कुशीनगर केशव कुमार द्वारा कुशीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके थाना को0 हाटा पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए मुकदमा से सम्बन्धित अपराधी डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी गोपालपुर विरैचा वार्ड नं0 18 हनुमान नगर थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा अपराधी की निशानदेही पर मृतक राजवीर के शव की बरामदगी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपराधी डब्लू गौड़ पुत्र गामा गौड़ ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक बच्चे की माँ के साथ उसका प्रेम प्रसंग (अवैध संबंध) चल रहा था। इस संबंध की जानकारी बच्चे को हो गई थी। बच्चा इस बात को किसी और व्यक्ति को बता दे, इस आशंका से अपराधी डब्लू गौड़ ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी ने शव को छिपा दिया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथरस में होटल पर खाने को लेकर विवाद, पुलिस पर भी हुआ हमला, 16 नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow1h ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मोहल्ला कैलाश नगर में रविवार की देर रात एक होटल पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें दो सिपाही और एक पीआरडी जवान घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित एक होटल की है। एक पक्ष से मोनी और अहद, जबकि दूसरे पक्ष से अनिल अपने दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। इनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। कहासुनी के बाद मोनी और अहद पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया और अनिल व उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जवाब में अनिल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े की सूचना मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस और 112 पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया, तो उन पर भी पथराव किया गया। इस हमले में सिपाही श्रीकांत और ललित कुमार, साथ ही पीआरडी कर्मी राजकुमार घायल हो गए। पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त बल के आने पर झगड़ रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में पहले पक्ष से मोहल्ला श्रीनगर के साहिल कालिया, इसरायल, सादाब उर्फ सहू, मुस्तकीम, समीर, आमिर, जुबैर व अरबाज, तथा कैलाश नगर के मोनी व अहद को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष से अनिल गौड़, नीरज शर्मा, विशाल व सनी नामजद हैं। इनके अलावा, 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक

Padrauna, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेसवार्ता जनपद में दिनांक 31 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा कुशीनगर स्थित पथिक निवास में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। दौरान जिलाधिकारी ने कॉन्क्लेव के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों तथा आगंतुकों की व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से आने वाले बौद्ध अनुयायियों एवं अतिथियों के स्वागत, आवास, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रेसवार्ता के उपरांत बौद्ध अनुयायियों द्वारा शांति एवं विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए मुख्य मंदिर परिसर से रामाभार स्तूप तक शांति रैली एवं कैंडिल पीस मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में किसानों का धरना: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कमरौली थाने पर प्रदर्शन

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में जनपद अमेठी के थाना कमरौली पर किसानों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान थाने परिसर के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे। इस दौरान वातावरण शांतिपूर्ण रहा और किसानों ने संयम के साथ अपनी बात रखी। प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। किसानों का कहना है कि राकेश टिकैत लंबे समय से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से किसान समुदाय में चिंता व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए। धरने में शामिल प्रमुख लोगों में उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह मंधायचाल, महिला जिला अध्यक्ष शमीमा खान, ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज अहमद, चंद्रभान दुबे, अनवर अहमद, रामनरेश पाल, रामदीन मौर्य, राहुल दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं और शांतिपूर्ण माध्यम से अपनी मांगों को आगे बढ़ा रहे हैं। धरने के दौरान किसानों ने राकेश टिकैत की शीघ्र रिहाई की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कानून का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान संवाद और सहमति के माध्यम से होना चाहिए। मौके पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों द्वारा भी किसानों की बात सुनने का प्रयास किया गया। कुल मिलाकर प्रदर्शन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
0
0
Report

मैनपुरी-भाकियू राकेश टिकैत को हिरासत के विरोध मे भाकियू के पदाधिकारियों का करहल थाने पर प्रदर्शन।

Ajay KumarAjay KumarFollow2h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को भुवनेश्वर,ओडिशा में किसानों को संबोधित करने जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकेश टिकैत को हिरासत मे लिए जाने के विरोध मे भाकियू के पदाधिकारियों ने करहल कोतवाली पर किया प्रदर्शन धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती,आंदोलन जारी रहेगा। शांतिपूर्ण पैदल मार्च के दौरान हुई इस कार्रवाई से किसान संगठनों में भारी आक्रोश है,और उन्होंने टिकैत की तत्काल रिहाई न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report

फिरोजाबाद ‌‌रेलवे लाइन पार करते समय दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow2h ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग दो स्थानों पर रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शवो का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव खंजापुर निवासी युवक राहुल पुत्र हरिश्चंद्र सोमवार को सुबह घर से निकाल कर गया था इस दौरान रेलवे लाईन पार करने के दौरान अचानक आते हुए ट्रेन की चपेट में आकर काटने से मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंची और पुलिस ने शब को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना में न्यू रसूलपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश जब रेलवे लाइन पार करके दूसरी तरफ जा रहा था तभी एकता नगर के सामने तेज गति से आई हुई ट्रेन की चपेट में आने से कट कर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए पुलिस ने दोनों शवो का पोस्टमार्टम कराया‌ है।
0
0
Report
Advertisement

RR vs CSK Highlights: తొలి మ్యాచ్‌లోనే చెన్నై చెత్త ప్రదర్శన.. విజయంతో రాజస్థాన్‌ శుభారంభం

Guwahati, Assam:

RR Won By 8 Wickets: గత సీజన్‌లో అత్యంత పేలవ ప్రదర్శన కనబర్చిన చెన్నై సూపర్‌ కింగ్స్‌ 2026 సీజన్‌ను ఓటమితో ప్రారంభించింది. ఎదుర్కొన్న తొలి మ్యాచ్‌ను సొంతం చేసుకుని రాజస్థాన్‌ రాయల్స్‌ కొత్త సీజన్‌ను శుభారంభం చేసింది. అన్ని విభాగాల్లో సత్తా చాటిన రాజస్థాన్‌ అత్యంత సునాయాసంగా మ్యాచ్‌ను సొంతం చేసుకుంది. బ్యాటింగ్‌, బౌలింగ్‌లో అన్నింటా విఫలమైన చెన్నై భారీ పరాజయాన్ని చవిచూసింది. గౌహతిలో జరిగిన మ్యాచ్‌ విశేషాలు ఇలా ఉన్నాయి. 19.4 ఓవర్లలో ఆలౌటై 127 పరుగులు చెన్నై చేయగా.. రాజస్థాన్‌ రాయల్స్‌ 2 వికెట్లు కోల్పోయి 12.1 ఓవర్‌లో లక్ష్యం పూర్తి చేసి 8 వికెట్ల తేడాతో రాజస్థాన్‌ రాయల్స్‌ భారీ విజయాన్ని అందుకుంది.

Also Read: BRS Party: పొంగులేటిని బర్తరఫ్‌ చేయాలి, న్యాయ విచారణ చేయాలి: గవర్నర్‌కు బీఆర్‌ఎస్‌ పార్టీ విజ్ఞప్తి

టాస్‌ ఓడి బ్యాటింగ్‌కు దిగిన చెన్నై సూపర్‌ కింగ్స్‌ అతి కష్టంగా 19.4 ఓవర్లు ఆడి 127 పరుగులు చేసి కుప్పకూలింది. జేమీ ఓవర్టన్‌ మినహా తొలి బ్యాటర్‌ నుంచి ఆఖరి వరకు ఒక్కరూ కూడా భారీ ఇన్నింగ్స్‌ ఆడలేకపోయారు. వంద కూడా స్కోర్‌ చేస్తారా లేదా అనుకుంటున్న సమయంలో ఓవర్టన్‌ అద్భుతంగా ఆడి జట్టు పరువు కాపాడాడు.  బ్యాటర్లు అందరూ చేతులెత్తేసిన వేళ 36 బంతుల్లో 43 పరుగులు చేసి అదరగొట్టాడు. వాటిలో రెండేసి ఫోర్లు, సిక్సర్లు ఉన్నాయి. టీ20 ప్రపంచకప్‌ భారత గెలవడంలో కీలక పాత్ర పోషించిన సంజూ శామ్‌సన్‌ ఆరు పరుగులకే పరిమితమవగా.. కెప్టెన్‌ రుతురాజ్‌ గైక్వాడ్‌ కూడా అదే స్కోర్‌ చేశాడు. ఆయూశ్‌ మాత్రే గోల్డెన్‌ డకౌట్‌, మాట్‌ షార్ట్‌ (2), సర్ఫరాజ్‌ ఖాన్‌ (17), కార్తీక్‌ శర్మ (18), నూర్‌ అహ్మద్‌ (1), మ్యాట్‌ హెన్రీ (5) బ్యాటింగ్‌ ఝుళిపించడంలో ఘోరంగా విఫలమయ్యారు. రాజస్థాన్‌ బౌలర్లు అద్భుతంగా బంతులు వేసి చెన్నై బ్యాటింగ్‌ దళాన్ని కుప్పకూల్చారు. జోఫ్రా ఆర్చర్‌, నందరే బర్గర్‌, రవీంద్ర జడేజా రెండేసి వికెట్ల చొప్పున తీశారు.

Also Read: New Rules From April 1st: ఏప్రిల్ 1 నుంచి కొత్త రూల్స్..: మీకు లోన్‌ ఉందా? అయితే ఈ శుభవార్త మీకే!

ఘోరంగా విఫలం
తక్కువ స్కోర్‌ను రాజస్థాన్‌ రాయల్స్‌ రెండు వికెట్లు కోల్పోయి 12.1 ఓవర్లలోనే పూర్తి చేసి మ్యాచ్‌ను ముగించింది.  యువ కెరటాలు యశస్వి జైస్వాల్‌, వైభవ్ సూర్యవంశీలు చెలరేగి ఆడారు. ఇద్దరు ఓపెనర్లు పూర్తి చేస్తారనుకున్న సమయంలో అనూహ్యంగా వికెట్లు పడడంతోనే విజయం కొంత ఆలస్యమైంది. మరోసారి వైభవ్‌ చెలరేగి ఆడాడు. 17 బంతుల్లోనే 52 పరుగులు చేసి ధనాధన్‌ ఇన్నింగ్స్‌ ఆడాడు. 4 ఫోర్లు, 5 సిక్సర్లతో వైభవ్‌ దుమ్మురేపగా.. అదే స్థాయిలో యశస్వి జైస్వాల్‌ 35 బంతుల్లో 38 పరుగులు చేసి రాణించాడు. వైభవ్‌ వైదొలిగిన అనంతరం గ్రౌండ్‌లోకి వచ్చిన ధ్రువ్‌ జురేల్‌ 18 పరుగుల అనంతరం చెత్త షాట్‌ ఆడుతూ వికెట్లకు దొరికిపోయాడు. కెప్టెన్‌ రియాన్‌ పరాగ్‌ 14 పరుగులు చేసి నాటౌట్‌గా నిలిచి మ్యాచ్‌కు విజయం అందించాడు. 8 వికెట్ల తేడాతో రాజస్థాన్‌ రాయల్స్‌ అద్భుత విజయం అందుకుంది.

Also Read: KT Rama Rao: ప్రజల గొంతు నొక్కేందుకు 'హేట్ స్పీచ్'.. రేవంత్‌ రెడ్డిపై కేటీఆర్ ఆగ్రహం

బ్యాటర్లు చేతులెత్తేసిన వేళ చెన్నై సూపర్‌ కింగ్స్‌ బౌలర్లు కూడా అదే చేశారు. అతి తక్కువ స్కోర్‌ను కాపాడాల్సిన బౌలర్లు తమ బాధ్యతను వదిలేశారు. మ్యాచ్‌ ఓటమిని ముందే ఖరారు చేసుకుని గ్రౌండ్‌లోకి వచ్చినట్టు బౌలర్లతోపాటు ఫీల్డర్ల వ్యవహారం ఉంది. పరుగులకు కళ్లెం వేయడంతోపాటు వికెట్లు తీయాల్సి ఉండగా అందరూ మ్యాచ్‌ను తేలికగా తీసుకున్నారు. కళ్ల ముందే బౌండరీ పోతున్నా వాటిని ఆపేందుకు ఫీల్డర్లు శ్రమించలేకపోయారు. తీసిన రెండు వికెట్లలో జురేల్‌ వికెట్‌ స్వయంకృపరాధం ఉండగా.. దానికి చెన్నై బౌలర్‌ చేసిందేమీ లేదు. తొలి మ్యాచ్‌లోనే ఇంతటి పేలవ ప్రదర్శన కనబర్చిన చెన్నై సూపర్‌ కింగ్స్‌ ఈ సీజన్‌ను ఎంతటి ఘోరంగా ముగుస్తుందోనని ఆ జట్టు అభిమానులు ఆందోళన చెందుతున్నారు.

స్థానికం నుంచి అంతర్జాతీయం వరకు.. క్రీడలు, వినోదం, రాజకీయాలు, విద్య, ఉద్యోగాలు, హెల్త్, లైఫ్‌స్టైల్ .. A to Z అన్నిరకాల వార్తలను తెలుగులో పొందడం కోసం ఇప్పుడే Zee తెలుగు న్యూస్ యాప్ డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి.  

ఆండ్రాయిడ్ లింక్ - https://bit.ly/3P3R74U

ఆపిల్ లింక్ - https://apple.co/3loQYe 

Twitter, Facebookసోషల్ మీడియా పేజీలు సబ్‌స్క్రైబ్ చేసేందుకు క్లిక్ చేయండి

0
0
Report

भगवान महावीर की 2624वीं जयंती मनाई गई: जायस में शोभायात्रा निकाली, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जायस नगर पालिका क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पुरानी बाजार अल्ताफ़गंज स्थित जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह महापर्व 'जियो और जीने दो' तथा 'अहिंसा परमो धर्म:' के संदेश के साथ मनाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामनारायण कनौजिया, संतोष कनौजिया, रोमिल जैन, सिद्धांत जैन, धीरज जैन, धर्मेंद्र वर्मा, विक्रांत जैन, सचिन जैन, प्रदीप जैन, दिनेश जैन और सत्येंद्र पांडे सहित सैकड़ों महिलाएं भी शामिल थीं। शोभायात्रा पूरे नगर में घुमाई गई। इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, जूस और प्रसाद वितरित किया। पुलिस प्रशासन शोभायात्रा के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। बाइट सिद्धांत जैन बाइट धर्मेंद्र वर्मा
0
0
Report
Advertisement

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को कोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी

Amethi, Uttar Pradesh:पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को कोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला बोले – सत्य और धर्म परेशान हो सकता हैं, पराजित नहीं अमेठी। अमेठी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी को आज अदालत से जमानत मिल गई। जमानत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे न्याय की जीत बताया। चंद्रमा देवी अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष व उद्योगपति राजेश मसाला की पत्नी हैं। राजेश मसाला क्षेत्र में एक बड़े समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से सभी धर्म और जाति के लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। अदालत से जमानत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि चंद्रमा देवी को जिस मामले में आरोपी बनाया गया है, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। राजेश मसाला ने कहा, “हम सत्य और धर्म में विश्वास करते हैं। सत्य और धर्म परेशान हो सकता हैं, लेकिन पराजित नहीं हो सकते।” राजेश ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने बहुतो बार इसको नज़रंदाज़ किया है लेकिन हर चीज की एक सीमा है अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही के लिए वह मजबूर हो गए हैं। उन्होंने समाज विरोधी तत्वों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे जाति-पात की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हैं। उनके हर कार्य में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहती है वो किसी की मदद करते हैं तो यह नहीं देखते हैं वह किस जाति और धर्म का है लेकिन कुछ सामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर लिखते हैं और जातिवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं ऐसे लोगों को अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपनी समाज के लिए क्या किया है ऐसे लोगों को नसीहत देते हुए राजेश ने कहा कि समाज में विरोधाभास पैदा करने के बजाय अपने ही समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ कर दिखाये समाज की ठेकेदारी ऐसे नहीं चलती है। चंद्रमा देवी की जमानत के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है सभी ने न्यायपालिका के फैसले का स्वागत किया।
0
0
Report

वन विभाग ने बिबटिया की खाल तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार किया

Vasai-Virar, Maharashtra:वसईत बिबٹ्याच्या कातडीची तस्करी उघडकीस आली असून वनपरिक्षेत्र भाताणेच्या पथकाने धाडसी कारवाई करत दोघांना अटक केली आहे. गुप्त माहितीनुसार खानिवडे टोलनाक्याजवळ ही सापळा रचून कारवाई करण्यात आली. वनाधिकारी विजय बारब्दे आणि वनपाल नितीन खुळपे यांनी स्वतः ग्राहक बनून तस्करांना जाळ्यात ओढले आणि कातडीसह त्यांना ताब्यात घेतले. अंधाऱ्या आणि जोखमीच्या ठिकाणी ही कारवाई पार पडली. या प्रकरणामुळे संरक्षित वन्यजीवांची तस्करी अद्याप सुरू असल्याचे स्पष्ट झाले आहे. यापूर्वीही याच पथकाने मांडूळ साप तस्करी प्रकरणात कारवाई केली होती. दरम्यान, वन्यजीव संरक्षण कायद्यानुसार बिबट्यासारख्या शेड्युल-१ प्राण्यांच्या कातडीची तस्करी गंभीर गुन्हा असून दोषींना ३ ते ७ वर्षांपर्यंत तुरुंगवास आणि दंडाची तरतूद आहे. या प्रकरणी पुढील तपास सुरू असून आरोपींना न्यायालयात हजर करण्यात आले आहे.
0
0
Report

समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Bihar:समस्तीपुर की चर्चित ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। चिकित्सक के भांजी को लेकर हुई पंचायत में गिरफ्तार युवक से हुई अभद्रता। बदले में गिरफ्तार युवक ने 5 गोली मारकर की थी हत्या। समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में 19 जनवरी की रात ग्रामीण चिकित्सक ललित साह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त जगनारायण साह उर्फ जघनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि मृतक के द्वारा लड़की के विवाद को लेकर पंचायत किया गया था। जिसके बाद मृतक ग्रामीण चिकित्सक ने उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया था और मारपीट भी किया था। जिससे आक्रोशित होकर उसने पिस्टल से 5 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से वह मुंबई भाग गया था। पिछले दिनों वह अपने घर सोहमा आया था जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर गांव स्थित एक बगीचे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया। बता दें कि बीते 19 जनवरी की रात ग्रामीण चिकित्सक ललित साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वह इलाज कर घर लौट रहे थे।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद नगर निगम ने सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने और चापानल लगाने का निर्णय लिया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें शहर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में खासतौर पर जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखते हुए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वर्तमान में अलग-अलग वार्डों में सफाईकर्मियों की संख्या असमान है। कहीं 6 तो कहीं 10 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। अब इसे बढ़ाकर प्रत्येक वार्ड में लगभग 15 सफाईकर्मी नियुक्त करने पर जोर दिया गया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सके। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन वार्डों में चापानल लगाने का निर्णय लिया गया है, जहां पानी की समस्या अधिक रहती है। यह कदम आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। हर पांच वार्डों पर एक जोनल अध्यक्ष का चयन किया गया है। उनके बैठने और कार्य निष्पादन के लिए किसी एक सरकारी भवन को चिन्हित कर कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम शहर के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है और वार्ड पार्षद जनता और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।
0
0
Report

झारखंड: थैलेसीमिया से जूझते बच्चे के लिए मदद नहीं मिलने से परिवार परेशान

Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़, पंचायत जीतपुर निवासी एक गरीब परिवार इन दिनों गहरे दर्द और संघर्ष से गुजर रहा है। परिवार का 4 वर्षीय मासूम बेटा जन्म से ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। हर कुछ समय पर उसे खून चढ़ाना पड़ता है, और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। मासूम के पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन बेटे के इलाज का बढ़ता खर्च अब उनकी क्षमता से बाहर होता जा रहा है। बड़े अस्पतालों—रिम्स सहित कई जगहों पर इलाज करवाने के बावजूद बच्चे की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। सोमवार को जब गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंचीं, तो पीड़ित परिवार ने उनसे मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। पिता की आंखों में बेबसी और उम्मीद दोनों साफ झलक रही थी। उन्होंने विधायक से अपने बेटे के बेहतर इलाज और नियमित खून की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौके पर मौजूद रहे। परिवार ने बताया कि सदर अस्पताल गिरिडीह में थैलेसीमिया मरीजों के लिए मुफ्त ब्लड मिलने की व्यवस्था है, लेकिन उन्हें वहां से खून नहीं मिल पा रहा है। यह लापरवाही उनके लिए और भी चिंता का कारण बन गई है। मां के आँखों ने उम्मीद पिता के गोद में बीमार बच्चा, पिता की टूटी उम्मीदें और व्यवस्था की बेरुखी—यह तस्वीर सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन तमाम जरूरतमंदों की है जो इलाज के लिए सिस्टम पर निर्भर हैं। अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधियों से मिली आश्वासन कितनी जल्दी हकीकत में बदलती है, ताकि इस मासूम को जिंदगी जीने का एक और मौका मिल सके।
0
0
Report

गजरौला के किसानों ने जहरीले पानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, महापंचायत के बाद विरोध की चेतावनी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में जहरीले पानी को लेकर किसानों का अल्टीमेटम: डीएम दफ्तर में ए डी एम को सौंपा ज्ञापन अमरोहा जनपद के गजरौला में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेता नरेश चौधरी ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में ए डी एम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गजरौला क्षेत्र के किसानों को जहरीले पानी से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नरेश चौधरी ने चेतावनी दी कि 5 अप्रैल को गानों की महापंचायत के बाद भी अगर राहत नहीं मिलती है , तो बड़ा आंदोलन होगा और किसान आत्मदाह तक का कदम उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों के हित में तुरंत कार्रवाई की मांग की। बाइट नरेश चौधरी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top